फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: जोगिंद्रनगर में श्री कृष्ण भक्ति में झूमे श्रद्धालु, उतारी आरती

विज्ञापन
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। सनातन धर्म सभा मंदिर जोगिंद्रनगर में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन श्रीकृष्ण की महिमा का गुणगान किया गया। दोपहर 3 से शाम 6 बजे तक चले कार्यक्रम में वृंदावन के भजन गायकों ने भक्तिमय भजनों से वातावरण को भावविभोर कर दिया। कथा वाचक आचार्य अतुल कृष्ण दास ने कहा कि जब-जब धरती पर अधर्म बढ़ा, तब-तब श्रीकृष्ण ने अवतार लेकर धर्म की स्थापना की। उन्होंने भक्ति को जीवन में सर्वोपरि बताया। कथा का शुभारंभ यजमानों द्वारा पूजन से हुआ और आरती के साथ दूसरे दिन का समापन किया गया। मंदिर अध्यक्ष जुगल किशोर गुप्ता ने बताया कि यह सात दिवसीय कथा समाजसेवी विनोद बाबा की स्मृति में आयोजित है, जो 25 मई तक चलेगी। इस अवसर पर ओम मरवाह, विजय बाबा और विपन सूद सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें