फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: मां की हर बात निराली है भजन पर नाचे श्रद्धालु

विज्ञापन
जोगिंद्रनगर के कुपड़ में आयोजित भजन संध्या में भाग लेते श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर में आयोजित भजन संध्या में भजन गायक मनोहर, राकेश रावत ने मचाया धमाल
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

जोगिंद्रनगर (मंडी)। क्षेत्र में शनिवार रात भगवती जागरण का आयोजन किया गया। इसमें प्रदेश के मशहूर भजन गायक मनोहर लाल और राकेश रावत ने अपनी भेंटों और भजनों से खूब धमाल मचाया। श्रद्धालुओं ने भजनों और भेंटों का खूब आनंद उठाया। भजन गायक मनोहर ने कार्यक्रम की शुरुआत गणपति वंदना से की। उसके बाद उन्होंने मां की हर बात निराली है, ऊंचा है तेरा भवन मेरी मां सहित अन्य हिंदी, पहाड़ी भेंटों और भजनों से दरबार में हाजिरी भरी। इसके बाद भजन गायक राकेश रावत ने मेरी मां का मुखड़ा बड़ा प्यारा, चलो बुलावा आया है, साईं बाबा के भजनों सहित नॉन स्टॉप पहाड़ी भेंटें गाकर पंडाल में बैठे श्रद्धालुओं को नाचने पर विवश किया। जोगिंद्रनगर के कुपड़ में आयोजित इस भजन संध्या में प्रदेश कांग्रेस सचिव जीवन ठाकुर सहित विभिन्न अतिथियों ने हाजिरी भरी। जिला कांग्रेस महासचिव रंजन शर्मा, कैप्टन एमएम शर्मा, रोटेरियन अजय ठाकुर, गोसदन भराड़ू के अध्यक्ष विजय जम्वाल के अलावा शहर के प्रतिष्ठित कारोबारियों, सेवानिवृत्त अधिकारियों के अलावा पूर्व सैनिकों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। भजन संध्या के मुख्य आयोजक कर्नल ओपी शर्मा ने बताया कि क्षेत्र की सुख समृद्धि के लिए उन्होंने इस भजन संध्या का आगाज किया था, जिसमें सैकड़ों लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। इस दौरान मां की आरती के बाद भंडारे का प्रसाद भी श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें