फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: बालीचौकी मेले में देवलुओं में दिखा जोश, भक्तों ने लिया आशीर्वाद

विज्ञापन
देव मिलन...बालीचौकी मेले के समापन मिलन कर रवाना होते हुए देवता। संवाद
विज्ञापन
बालीचौकी (मंडी)। जिला स्तरीय बालीचौकी मेला इस बार चुनावी माहौल के बीच पूरे जोश और श्रद्धा के साथ संपन्न हो गया। देवता चुंजवाला की अंतिम जलेब के साथ मेले का विधिवत समापन हुआ। हर वर्ष की भांति इस बार भी जिला स्तरीय बालीचौकी मेला मनाया गया। पंचायत चुनाव के बावजूद देवलुओं में जोश देखा गया। श्रद्धालुओं ने आराध्य देवता चुंजवाला और मार्कंडेय देव के रथ के पास जाकर आशीर्वाद लिया। लोगों ने अच्छे स्वास्थ्य और सुख समृद्धि की कामना की। आराध्य देवता चुंजवाला कमेटी के कारदार बुद्धे राम ने बताया कि देवता ने अपनी प्राचीनतम देव रस्मों के साथ जिला स्तरीय बालीचौकी मेले में भाग लिया। सभी देव परंपराओं के निर्वहन के उपरांत मेला शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें