फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: बजंतरी नाटी प्रतियोगिता में देव माहूंनाग ओड़की रहा प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। राज्य स्तरीय सुकेत देवता मेला के चौथे दिन मंगलवार को बजंतरी नाटी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। देव बजंतरी नाटी में 15 समूहों ने भाग लिया। बजंतरी समूहों ने प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। सुकेत सर्व देवता कमेटी के प्रधान डॉ. अभिषेक सोनी ने बताया मंगलवार को देवता मेला में बजंतरी प्रतियोगिता भाग-दो का आयोजन किया गया। इस मौके पर मेला कमेटी के चेयरमैन गिरीश समरा बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की तथा उनकी धर्मपत्नी तनवी व आंचल ठाकुर विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। बजंतरी दलों में बाड़ा देव नालनी, सत बाड़ा देव भनवाड, देव माहूंनाग ओड़की, देव मांहूनाग जय देवी इत्यादि देवी-देवताओं के बजंतरी दलों ने भाग लिया। अभिषेक ठाकुर ने बताया बजंतरी प्रतियोगिता नाटी में प्रथम स्थान देव माहूंनाग ओड़की ने, दूसरा स्थान पर श्रीसत् बाड़ा देव नालनी और तीसरा स्थान पर माहूंनाग जय देवी की बजंतरी टोली ने हासिल किया। देववेल मे पहला स्थान देव माहूंनाग मोवीसेरी ने, दूसरा स्थान कोयला भगवती राजगढ़ तथा तीसरा स्थान अंबिका माता बल्ह की बजंतरी टोली ने पाया। विजेताओं को मेला कमेटी की तरफ से सम्मानित भी किया गया। इस मौके पर सुकेत सर्व देवता कमेटी के सचिव जयराम, कोषाध्यक्ष खजाना राम,आचार्य रोशन शर्मा, उमेश भारद्वाज, कुलभूषण, रामदास, धनदेव,श्याम लाल, रूपलाल, देवकीनंदन, प्रेम पुजारी, तिलक राज, युधिष्ठिर, संतराम, नागणु राम, नानक चंद व कर्म चंद सहित अनेक सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें