फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: देव हुरंग नारायण ने पोते पेखरा गहरी के साथ मनाई लोहड़ी

विज्ञापन
बर्फबारी के बीच लाव लश्कर सहित खवाण गांव को जाते पहाड़ी बजीर देव पशाकोट का रथ और कारदार
विज्ञापन
बहन फुंगणी माता के मंदिर में भरी हाजिरी, ग्रामीणों ने लिया आशीर्वाद
विज्ञापन

देव हुरंग नारायण आज शाम को पहुंचेंगे मंदिर, भंडार में करेंगे प्रवेश
संवाद न्यूज एजेंसी
पधर (मंडी)। मंडी जनपद के देवाधिदेव बड़ादेव हुरंग काली नारायण ने अपने पोते (डांगु) देव पेखरा गहरी के साथ लोहड़ी पर्व मनाया। देव हुरंग नारायण लाव-लश्कर के साथ रिमझिम बारिश और बर्फबारी के बीच पेखरा गांव पहुंचे।
यहां पर पेखरा गहरी देवताओं के कारदारों ने बड़ा देव हुरंग काली नारायण और साथ आए देवलुओं का भव्य स्वागत किया गया। बड़ा देव हुरंग नारायण ने अपने गुर के माध्यम से देव खेल में क्षेत्र की सुख-शांति, समृद्धि का आशीर्वाद दिया। इस दौरान पेखरा गांव में लोहड़ी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। दोनों देवता के गुर, पुजारी, कारदार और सेवकों समेत सैकड़ों श्रद्धालु देव उत्सव में शामिल हुए। बड़ादेव हुरंग काली नारायण के गुर शुंकु राम और पुजारी इंद्र सिंह मुगलाना ने कहा कि देव नारायण ने 15 दिनों में बारिश और बर्फबारी का वादा किया था। देवता बारिश और बर्फबारी के बीच ही पेखरा गांव में पहुंचे। इस दौरान ग्रामीणों ने दोनों देवता के साथ आए श्रद्धालुओं की जमकर खातिरदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर देव हुरंग काली नारायण के छोटे भाई पहाड़ी बजीर नाम से विख्यात आराध्य देव पशाकोट लाव-लश्कर के साथ बर्फबारी के बीच खवाण गांव पहुंचे। देव पशाकोट ने अपनक बहन माता फुंगणी के मंदिर में हाजिरी भरी। ग्रामीणों ने देवता की विधिवत पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। देवता के साथ आए लोगों और श्रद्धालुओं को लोहड़ी के उपलक्ष्य पर देसी घी और खिचड़ी खिला कर अभिनंदन किया गया। उल्लेखनीय है कि दोनों देवता अपने-अपने हार भ्रमण में हैं। बड़ा देव हुरंग काली नारायण रविवार शाम को हुरंग गांव पहुंच कर अपने भंडार में प्रवेश करेंगे, जबकि देव पशाकोट बरोट, लंबाडग, हराबाग होते हुए जोगेंद्रनगर और बीड़ क्षेत्र की हार पर निकलेंगे। बर्फबारी के बीच चौहारघाटी की सुंदरवादियों में देवता के वाद्य यंत्रों की सुरीली ध्वनि से माहौल भक्तिमय बना हुआ है।

बर्फबारी के बीच लाव लश्कर सहित खवाण गांव को जाते पहाड़ी बजीर देव पशाकोट का रथ और कारदार

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें