फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: दो सौ वर्ष बाद नए भंडार में पहुंचे देव भंगरोही

विज्ञापन
देव भंगरोही के भंडार की प्रतिष्ठा समारोह में नाचन के विधायक विनोद कुमार देवता का आशीर्वाद लेते
विज्ञापन
गोहर (मंडी)। नाचन क्षेत्र के मौवीसेरी स्थित अधिष्ठाता देव बाला कामेश्वर भंगरोही के नवनिर्मित भंडार (कोठी) की प्रतिष्ठा हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुई। इस मौके पर कई दशकों बाद देवता के रथ में 200 साल बाद चांदी के तीन नए मोहरे चढ़ाए गए। देव भंगरोही के भंडार की प्रतिष्ठा में हजारों लोगों ने देवता का आशीर्वाद लिया। देव भंगरोही तीन हारी के देवता हैं। इनमें जेठी हार मरछोट, मौवीसेरी और तरौर शामिल हैं। देवता के पुजारी श्याम चंद और उमेश शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को 20 क्विंटल चावल की धाम देवता के भक्तों को खिलाई गई। उन्होंने बताया कि करीब एक करोड़ से अधिक की लागत से देवता के नए भंडार का निर्माण जन सहयोग से किया गया। शुक्रवार को नाचन के विधायक विनोद कुमार ने भी देवता के भंडार की प्रतिष्ठा में शिरकत की और देवता से आशीर्वाद लिया। उन्होंने देवता से समस्त नाचनवासियों की खुशहाली की कामना की। देव भंगरोही का भंडार मौवीसेरी में है और मंदिर बालहड्डी पंचायत के मरछोट में स्थित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें