फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: प्रतिबंध के बावजूद शिवरात्रि मेले में बेखौफ बिक रही कॉटन कैंडी

Sun, 17 Mar 2024 02:38 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
वल्लभ डिग्री कॉलेज के पास कॉटन कैंडी बेचने के लिए घूमता युवक। संवाद
विज्ञापन
मंडी। हिमाचल प्रदेश में कॉटन कैंडी बनाने और बेचने पर स्वास्थ्य विभाग ने प्रतिबंध लगा दिया है। इसके बावजूद अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव के मेला मैदान पड्डल में बाहरी राज्यों के युवा शनिवार को भी इसे बेखौफ होकर बेचते नजर आए। जब उनसे पूछा गया कि कॉटन कैंडी बेचने पर प्रतिबंध है तो उन्होंने बताया कि लोग तो अभी भी खरीद रहे हैं। उन्हें इस बारे में कोई सूचना नहीं है।
विज्ञापन

वहीं, मेला मैदान में अभिभावकों के साथ चल रहे छोटे बच्चे इसे खरीदते नजर आए। बता दें कि मंडी जिला से ही कॉटन कैंडी का सैंपल सबसे पहले भेजा गया था। इसके बाद सोलन, शिमला और बिलासपुर समेत अन्य जगहों से भी इसके सैंपल उठाए गए थे। सैंपलों के फेल होने के बाद प्रदेश सरकार ने तुरंत प्रभाव से इस पर एक साल के लिए प्रतिबंध लगाया दिया है।
बताया जा रहा है कि कॉटन कैंडी में रोडामाइन-बी केमिकल है, जिससे कैंसर हो सकता है। उधर, फूड सेफ्टी विभाग का कहना है कि कॉटन कैंडी को गुलाबी रंग देने के लिए रोडामाइन-बी का इस्तेमाल किया जाता है। यह केमिकल सेहत के लिए हानिकारक होता है। रोडामाइन-बी का खाने की वस्तुओं में इस्तेमाल करना प्रतिबंधित है।
विज्ञापन



अगर मेला मैदान में कोई प्रतिबंध के बावजूद कॉटन कैंडी बेच रहा है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए मेला मैदान में टीम को भी निरीक्षण के लिए भेजा जाएगा। मंडी जिला से ही पहला कॉटन कैंडी का सैंपल जांच के लिए भेजा गया था। जिले में कॉटन कैंडी बनाने, बेचने और रखने पर एक साल तक का प्रतिबंध लगा दिया गया है। नियमों की अवहेलना करने वालों पर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

एलडी ठाकुर, फूड सेफ्टी अधिकरी, मंडी

वल्लभ डिग्री कॉलेज के पास कॉटन कैंडी बेचने के लिए घूमता युवक। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें