फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: फॉर्म भरने में आ रही समस्याओं को दूर करने की मांग

विज्ञापन
एमएलएसएम कॉलेज सुंदरनगर में प्राचार्य के माध्यम से सरदार पटेल विश्वविद्यालय प्रशासन को ज्ञापन भ
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। एनएसयूआई की एमएलएसएम कॉलेज इकाई ने उपाध्यक्ष अभय ठाकुर की अध्यक्षता में प्राचार्य डॉ. कामेश्वर कुमार के माध्यम से सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी के परीक्षा नियंत्रक को ज्ञापन भेजा है। ज्ञापन में एनएसयूआई ने विद्यार्थियों को परीक्षा फॉर्म भरने में आ रही समस्याओं को दूर करने की मांग की है। अभय ठाकुर ने बताया कि प्रमुख समस्या परीक्षा फॉर्म को एडिट करने का विकल्प न होना है। जिन विद्यार्थियों ने अपने विषय गलत चुन लिए हैं, वे अब उन्हें दुरुस्त नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि एनएसयूआई ने विश्वविद्यालय प्रशासन से मांग की है कि कॉलेज या विद्यार्थी को एडिट का विकल्प प्रदान किया जाए। ज्ञापन में एनएसयूआई ने मांग की है कि सरदार पटेल विवि प्रशासन इन सभी समस्याओं का जल्द समाधान करे। इस अवसर पर महासचिव करण सिंह, वर्षा, मोहित, जुबैर, काव्या सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें