फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: ऑटो रिक्शा किराया बढ़ाने की मांग, यूनियन ने डीसी को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मंडी। डीजल और पेट्रोल की लगातार बढ़ती कीमतों के बीच मंडी के ऑटो रिक्शा चालकों ने किराया दरों में संशोधन की मांग तेज कर दी है। ऑटो रिक्शा ऑपरेटर यूनियन मंडी ने उपायुक्त मंडी को ज्ञापन सौंपकर नई रेट लिस्ट जल्द लागू करने की मांग उठाई है। यूनियन के प्रधान कमलेश कुमार का कहना है कि मौजूदा समय में ईंधन की कीमतों में लगातार इजाफा होने से ऑटो संचालन की लागत काफी बढ़ गई है। इसके अलावा वाहन रखरखाव, स्पेयर पार्ट्स, इंश्योरेंस और अन्य आवश्यक खर्चों में भी लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इसके बावजूद लंबे समय से किराया दरों में कोई संशोधन नहीं किया गया है। मौजूदा किराया दरों पर परिवार का भरण-पोषण और दैनिक खर्च चलाना मुश्किल हो गया है। प्रशासन से मांग की है कि बढ़ती महंगाई और आर्थिक दबाव को देखते हुए किराया दरों में उचित वृद्धि कर नई रेट लिस्ट जारी की जाए। इससे ऑटो चालकों को राहत मिलेगी और वे सम्मानपूर्वक अपनी आजीविका चला सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें