फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: आयुर्वेद को राष्ट्रीय चिकित्सा पद्धति का दर्जा देने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। विश्व आयुर्वेद परिषद (हिमाचल प्रांत) की ओर से आयुर्वेद को देश की राष्ट्रीय चिकित्सा पद्धति के रूप में आधिकारिक मान्यता प्रदान करने की मांग को लेकर उपायुक्त मंडी के माध्यम से राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा। इस अवसर पर विश्व आयुर्वेद परिषद के प्रतिनिधि डॉ. उमेश कुमार शर्मा और डॉ. विक्रम से मौजूद रहे। विश्व आयुर्वेद परिषद हिमाचल प्रांत के राज्य अध्यक्ष डॉ उमेश कुमार ने बताया कि परिषद की ओर से आयुर्वेद को राष्ट्रीय पद्धति के रूप में स्थापित और मान्यता दिलाने के उद्देश्य से एक व्यापक राष्ट्रव्यापी और प्रदेशव्यापी अभियान शुरू किया है। कहा कि आयुर्वेद भारत की प्राचीन, प्रामाणिक और अत्यंत वैज्ञानिक चिकित्सा परंपरा है। इसका मुख्य उद्देश्य केवल बीमारियों का इलाज करना ही नहीं, बल्कि स्वस्थ व्यक्ति के स्वास्थ्य की रक्षा करना और रोगों को पनपने से रोकना भी है। परिषद ने केंद्र सरकार से आग्रह किया कि जनस्वास्थ्य में आयुर्वेद के ऐतिहासिक योगदान, विकास और संवर्धन को ध्यान में रखते हुए इसे राष्ट्रीय चिकित्सा पद्धति का दर्जा देने के लिए कदम उठाए जाएं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें