मंडी। हिमाचल प्रदेश किसान यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सीताराम वर्मा ने कृषि विभाग में कृषि विस्तार अधिकारियों के रिक्त पद भरने, मल्टी टास्क वर्करों के पद सृजित करने और बागवानी विभाग में चतुर्थ श्रेणी के पद भरने की मांग की है। बयान में उन्होंने कहा कि मंत्रिमंडल की बैठक में पशुपालन विभाग में विभिन्न श्रेणियों के 116 और बागवानी विभाग में बागवानी विकास अधिकारियों के 10 पद भरने को मंजूरी दी गई है। आपदा में भैंस की मौत पर 55 हजार और भेड़-बकरी की मौत पर 15 हजार रुपये देने का फैसला पशुपालकों को राहत देगा। उन्हाेंने अन्य मुआवजा देने के कदम की भी सराहना की है। संवाद