मंडी। बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता (महिला) बेरोजगार संघ के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन पत्र सौंपकर एएनएम के पदों को जल्द से जल्द भरने की गुहार लगाई। संघ ने मांग की है कि महिला बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता के रिक्त पदों को 50 प्रतिशत कमीशन और 50 प्रतिशत बैचवाइज आधार पर भरा जाए। प्रतिनिधिमंडल का कहना है कि वे इस मांग को पहले भी सरकार के समक्ष उठा चुके हैं। यदि सरकार इन पदों पर जल्द भर्ती प्रक्रिया शुरू करती है तो लंबे समय से रोजगार का इंतजार कर रहीं प्रशिक्षित बेरोजगार महिलाओं को राहत मिलेगी। संघ ने उम्मीद जताई है कि सरकार उनकी मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए नई भर्तियों की घोषणा जल्द करेगी। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल में मुकेश, मीनाक्षी, सोमा, ज्योति, निशा और जमुना सहित अन्य महिलाएं मौजूद रही। संवाद