फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: सरकारी स्कूलों और कार्यालयों में स्पर्श पोर्टल के प्रशिक्षण की उठाई मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। सरकारी स्कूलों और कार्यालयों में वित्तीय प्रबंधन को अधिक पारदर्शी बनाने के लिए एसएनए स्पर्श पोर्टल का प्रशिक्षण जिले के सभी कर्मचारियों को देने की मांग जोर पकड़ने लगी है। हिमाचल प्रदेश स्कूल लेक्चरर एसोसिएशन (एचपीएसएलए) के जिला अध्यक्ष देवेंद्र, एचपी डाइट एसोसिएशन के राज्य अध्यक्ष देव राज शर्मा और पीटीएफ के महासचिव राम सिंह राव ने राज्य परियोजना निदेशक से इस संबंध में आग्रह किया है। 28 अक्तूबर को डाइट मंडी में पीएम श्री स्कूलों के लिए एक प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया था। इसी तर्ज पर अब जिले के सभी आहरण एवं संवितरण अधिकारियों (डीडीओ), लेखाकारों और वित्त एवं लेखा शाखा से जुड़े कर्मचारियों के लिए प्रशिक्षण शिविर आयोजित करने की आवश्यकता है जिससे सरकारी योजनाओं के बजट का सही समय पर और नियमानुसार उपयोग सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने मांग की है कि इस चालू वित्त वर्ष के भीतर ही यह प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए जाएं। इसके साथ ही प्रशिक्षण की तिथियों और शेड्यूल की अग्रिम सूचना जारी करने का भी आग्रह किया गया है। ताकि कर्मचारियों को अन्य ड्यूटियों से मुक्त कर उनकी शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित की जा सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें