फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: दूध खरीद व्यवस्था में सुधार और भेखली सड़क की मरम्मत की उठी मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
किसान सभा ने एसडीएम और लोक निर्माण विभाग को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

10 दिन में कार्रवाई न होने पर घेराव की चेतावनी

संवाद न्यूज एजेंसी
बालीचौकी (मंडी)। हिमाचल किसान सभा की बाली चौकी इकाई ने शुक्रवार को विभिन्न मांगों को लेकर एसडीएम और लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता को ज्ञापन सौंपा। संगठन ने दूध खरीद में कथित अनियमितताओं को दूर करने और भेखली सड़क को जल्द बहाल करने की मांग की। किसान सभा ने आरोप लगाया कि सहकारी दूध उत्पादक संघ द्वारा बार-बार दूध खरीद बंद किए जाने से दुग्ध उत्पादकों को नुकसान हो रहा है। संगठन ने नियमित दूध खरीद, उचित मूल्य, हर माह 10 तारीख से पहले भुगतान, पशु चिकित्सा फार्मासिस्ट के रिक्त पद भरने, टीकाकरण व्यवस्था मजबूत करने, फीड उपलब्ध कराने और दुग्ध समितियों में दूध जांच मशीनें लगाने की मांग उठाई। सभा ने बताया कि पिछली बरसात में क्षतिग्रस्त भेखली सड़क एक वर्ष बाद भी बहाल नहीं हो पाई है, जिससे किसानों को फसलें बाजार तक पहुंचाने में परेशानी हो रही है। संगठन ने सड़क को 10 दिन के भीतर खोलने की मांग करते हुए चेतावनी दी कि ऐसा न होने पर लोक निर्माण विभाग कार्यालय का अनिश्चितकालीन घेराव किया जाएगा। ज्ञापन सौंपने वालों में महेंद्र सिंह, जितेंद्र कुमार, इंद्र सिंह, टेक सिंह और गेवराम सहित अन्य ग्रामीण शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें