फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: शारीरिक शिक्षकों की पदोन्नति की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मपुर (मंडी)। हिमाचल प्रदेश शारीरिक शिक्षक संघ ने प्रदेश के शारीरिक शिक्षकों की डीपीई के पदों पर लगभग पांच वर्षों से रुकी पदोन्नति प्रक्रिया को जल्द पूरा करने की मांग की है। संघ ने इस संदर्भ में शिक्षा मंत्री के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर मामले में शीघ्र हस्तक्षेप करने और योग्य शिक्षकों को पदोन्नति का लाभ दिलाने का आग्रह किया है। संघ के पदाधिकारियों ने सरकार से कर्मचारियों के हित में लिए जा रहे निर्णयों, नए खेल छात्रावासों के निर्माण सहित स्कूली बच्चों की डाइट मनी में वृद्धि जैसे ऐतिहासिक कदमों की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने इस बात पर गहरी चिंता जताई कि जहां एक ओर शिक्षा विभाग में अन्य वर्गों के शिक्षकों की पदोन्नतियां लगातार हो रही हैं, वहीं शारीरिक शिक्षकों की डीपीई पद पर पदोन्नति पिछले पांच सालों से ठप है। संघ के प्रदेश मुख्य मीडिया प्रभारी सुरेश कुमार ने कहा कि शारीरिक शिक्षकों की यह मांग पूरी तरह न्यायसंगत है। इस संबंध में संघ ने प्रदेश के शिक्षा मंत्री को पत्र लिखकर शारीरिक शिक्षकों को जल्द पदोन्नति का लाभ दिलाने के लिए आवश्यक कदम उठाने का आग्रह किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें