फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: सिया के परिजन को सरकारी नौकरी देने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व सैनिक संगठनों ने सीएम, राज्यपाल को भेजा ज्ञापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरकाघाट (मंडी)। उपमंडल के पूर्व सैनिक संगठनों ने संयुक्त रूप से मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और राज्यपाल कविंद्र गुप्ता को ज्ञापन भेजकर नैण गांव की मृतका छात्रा सिया गुलेरिया के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग उठाई है। संगठनों का कहना है कि परिवार आर्थिक तंगी से गुजर रहा है। सरकार को मानवता के आधार पर मदद करनी चाहिए। संयुक्त मोर्चा ऑफ एक्स सर्विसमैन जेसीओ एवं ओआर प्रदेश इकाई के चेयरमैन रमेश तपवाल, कैप्टन जगदीश वर्मा और इकाई अध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि 13 अप्रैल को गोपालपुर क्षेत्र के नैण गांव की कॉलेज छात्रा सिया गुलेरिया की एक युवक ने हत्या कर दी थी। घटना के बाद से परिवार गहरे सदमे में है। कैप्टन जगदीश वर्मा ने बताया कि उन्होंने सिया के पिता जोगिंद्र गुलेरिया से मुलाकात कर परिवार की स्थिति के बारे में जानकारी ली। परिवार की आर्थिक हालत ठीक नहीं है और सिया के पिता की उम्र 50 वर्ष से अधिक होने के कारण उन्हें नौकरी मिलना संभव नहीं है। उन्होंने बताया कि घटना के बाद सिया की मां की तबीयत भी खराब रहने लगी है और परिवार के पास आय का कोई अन्य साधन नहीं है। परिवार की एक बेटी बारहवीं कक्षा में पढ़ रही है, जबकि दूसरी बेटी प्रिया ने सीआरआई कसौली से लैब टेक्नीशियन का प्रशिक्षण लिया है। पूर्व सैनिक संगठनों ने मांग की है कि परिवार की बेटी को जल्द सरकारी नौकरी दी जाए ताकि परिवार को आर्थिक सहारा मिल सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें