मंडी। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के तहत जिले में वर्ष 2025 के दौरान डॉटर एम्पावरमेंट इनिशिएटिव (देई) के तहत संचालित विभिन्न गतिविधियों, अभियानों और नवाचारों पर आधारित एक कॉफी टेबल बुक का वीरवार को मंडी में उपायुक्त अपूर्व देवगन ने विमोचन किया। इस प्रकाशन में बालिकाओं के सशक्तीकरण से जुड़े प्रयासों को समग्र रूप से संकलित किया गया है। विमोचन अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि यह कॉफी टेबल बुक जिले में बालिकाओं के सशक्तीकरण के लिए किए गए निरंतर प्रयासों, नवाचारों और उपलब्धियों का सजीव दस्तावेज है। उपायुक्त ने आशा व्यक्त की कि यह कॉफी टेबल बुक भविष्य की योजनाओं और नीतिगत निर्णयों के लिए मार्गदर्शक सिद्ध होगी तथा अन्य जिलों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी।