नेरचौक (मंडी)। कोविड अस्पताल में कोरोना संदिग्ध की मौत हो गई है। अस्पताल में दाखिल करने से पहले रोगी के सैंपल लेकर कोविड जांच को भेजे गए थे। लेकिन वीरवार देर रात वृद्ध की काफी तबीयत बिगड़ गई और वेंटिलेटर पर रखा गया। लेकिन कुछ देर बाद उसने दम तोड़ दिया। मृतक बोइनु गांव का निवासी थी। उसे लंबे समय से सांस लेने में दिक्कत थी और बुखार भी था। जबकि अन्य बीमारियों की शिकायत भी थी। नोडल अधिकारी डॉ. जीवानंद चौहान ने कहा कि सैंपल जांच के लिए भेजा गया है। शव को शवगृह में रखा गया है। अगर सैंपल पॉजिटिव पाया गया तो दाह संस्कार नेरचौक में होगा। अगर निगेटिव पाया गया तो परिजनों को शव सौंप दिया जाएगा। संवाद