फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशुओं को चारा लाने गए व्यक्ति की पेड़ से गिरकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
करसोग(मंडी)। करसोग की भनेरा पंचायत में पशुओं को चारा लाने गए व्यक्ति की पेड़ से गिरकर मौत हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार बुधवार को ख्याली राम 75 वर्ष पुत्र डागु राम गांव भनेरा करसोग दोपहर के समय पेड़ पर चढ़ कर पशुओं के लिए चारा निकाल रहा था। अचानक संतुलन बिगड़ने पर वह जमीन पर गिर कर चोटिल हो गया। ग्रामीणों ने उसे आनन-फानन में सिविल अस्पताल करसोग पहुंचाया। जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर मामला दर्ज कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना प्रभारी रंजन शर्मा ने मामले की पुष्टि की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें