फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: पूर्व प्रधान ने जानलेवा हमलाकर मां को ढांक से फेंकने के लगाए आरोप

Sun, 14 Apr 2024 12:34 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
गोहर (मंडी)। थरजून पंचायत की पूर्व प्रधान जबना चौहान ने शेट्ट गांव के एक परिवार पर उसकी मां पर जानलेवा हमला कर उसे घायल करने का आरोप जड़ा है। पूर्व प्रधान ने यह भी आरोप लगाया है कि इस परिवार ने उसकी मां पर जानलेवा हमला करने के बाद उसे ढांक से नीचे फेंक दिया। जबना ने बताया कि उसकी मां गंभीर हालत में आईजीएमसी शिमला के आईसीयू में भर्ती है।
विज्ञापन

जबना ने इस इस संबंध में गोहर पुलिस और एसपी मंडी को ऑनलाइन शिकायत भेज दी है। जबना ने आरोप लगाया है कि इस परिवार के सदस्यों ने अनेक बार उनके परिवार के साथ झगड़ा किया और उन्हें जान से मारने की धमकी दी है। उन्होंने कहा कि एक परिवार के दंपती और उनके बेटे ने उसकी मां पर जानलेवा हमला किया और उसे ढांक से नीचे फेंक दिया।
इसके बारे में जब परिजनों को सूचना मिली तो उन्होंने घायल मां को बगस्याड़ अस्पताल में भर्ती किया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे नेरचौक मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां से उसे आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया और वहां आईसीयू में भर्ती है। जबना ने पुलिस से मांग की है कि जल्द आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाए। एसएचओ गोहर लाल सिंह ने शिकायत मिलने की पुष्टि की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें