फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: मामलों के प्रस्तुतिकरण की अंतिम तिथि 31 जुलाई तक बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। सक्षम प्राधिकारी की ओर से समाधान समारोह के तहत मामलों को संदर्भित करने के लिए निर्धारित गूगल फॉर्म के माध्यम से आवेदन प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 31 जुलाई कर दी गई है। अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मंडी के सचिव विवेक कायस्थ ने बताया कि इच्छुक वादकारी एवं एआरओ अपने मामलों को समाधान समारोह के तहत विचारार्थ प्रस्तुत करने के लिए भारत के सर्वोच्च न्यायालय की वेबसाइट पर उपलब्ध समाधान समारोह टैब के अंतर्गत दिए गए गूगल फॉर्म के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए गूगल फॉर्म का लिंक https://forms.gle/woYFFEph7pgiTQ7u7 है। यह समय-विस्तार अधिकाधिक वादकारियों एवं एआरओ को अपने मामले प्रस्तुत करने का अवसर प्रदान करने तथा उनकी सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से दिया गया है। उन्होंने सभी संबंधित व्यक्तियों से अनुरोध किया है कि वे इस विस्तारित अवधि का लाभ अवश्य उठाएं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें