फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच दिन बाद मिला ब्यास में बहे मजदूर का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मपुर (मंडी)। उपमंडल के सिधपुर में पांच दिन पूर्व ब्यास नदी में बहे प्रवासी मजदूर का शव बरामद हो गया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। मंगलवार सायं खेतों में काम कर रही एक महिला ने ब्यास नदी में शव को बहते देखा। उसने इस बारे में ग्रामीणों को सूचित किया। सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। बता दें कि सहारनपुर उत्तर प्रदेश का रहने वाला प्रवासी मजदूर सिधपुर पंचायत में बन रहे मशरूम प्लांट बांध में काम कर रहा था। पांच दिन पूर्व साथियों के साथ वह ब्यास नदी पर कपड़े धोने गया था। पांव फिसलने से वह नदी में बह गया था। स्थानीय लोगों व पुलिस ने युवक को ढूंढने का भरसक प्रयास किया। तलाश के लिए गोताखोरों की मदद भी ली गई। लेकिन कोई पता नहीं चला। मंगलवार सायं जब एक महिला खेतों में काम कर रही थी तो नदी में शव को देखा। डीएसपी सरकाघाट चंद्रपाल ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि शव को बरामद कर लिया गया है। बुधवार को पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें