फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: डीसी ने लघु सचिवालय और लाइब्रेरी का किया निरीक्षण

Thu, 20 Jun 2024 01:24 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
करसोग उपमंडल में संभावित बरसात के खतरों से निपटने के लिए अ​धिकारियों द्वारा की गई तैयारियेां का
विज्ञापन
करसोग (मंडी)। उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने करसोग में लघु सचिवालय और लाइब्रेरी का निरीक्षण किया और जल्द कार्य पूरे करने के निर्देश दिए। करसोग दौरे के दौरान उपायुक्त ने संभावित बरसात के खतरों से प्रभावी रूप से निपटने के लिए एसडीएम कार्यालय में बरसात से निपटने के लिए उठाए गए विभिन्न कदमों की समीक्षा की।
विज्ञापन

उन्होंने संभावित बरसात के खतरों से लोगों की जानमाल की सुरक्षा के बारे प्रभावी कदम उठाने के भी दिशा-निर्देश दिए, ताकि बरसात के मौसम में क्षेत्र के लोगों को जानमाल का नुकसान न उठाना पड़े। उपायुक्त ने एसडीएम कार्यालय करसोग के कर्मचारियों से भी मुलाकात की और कार्यालय के विभिन्न अनुभागों का भी निरीक्षण किया। उपायुक्त मंडी ने खंड विकास कार्यालय करसोग और चुराग का भी दौरा किया। इस अवसर पर एसडीएम करसोग राजकुमार व तहसीलदार कैलाश कौंडल द्वारा उपायुक्त को शाॅल, टोपी भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर एसडीएम कार्यालय के कर्मचारी व अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें