फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: डीएवी सुंदरनगर ने जीती ओवरआल ट्रॉफी

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स क्लस्टर 2026-27 प्रतियोगिता में डीएवी सुंदरनगर के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ओवरआल ट्रॉफी अपने नाम की। खिलाड़ियों ने एथलेटिक्स, फुटबाल, खो-खो, हैंडबॉल, बॉक्सिंग, क्रिकेट, शतरंज, बैडमिंटन और स्किपिंग रोप प्रतियोगिताओं के अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 बालक एवं बालिका वर्ग में स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। क्रिकेट अंडर-19 वर्ग में सूर्यांश सेन को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज और दिव्यांश को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज चुना गया। एथलेटिक्स में अंडर-14 वर्ग की अयाना और अंडर-19 वर्ग के आरव ठाकुर सर्वश्रेष्ठ एथलीट बने। खो-खो अंडर-14 वर्ग में गौरी को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार मिला। प्रधानाचार्य मोहित चुघ ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। उन्होंने खिलाड़ियों की सफलता के लिए सनराइज बॉक्सिंग अकादमी के सूरज, शतरंज प्रशिक्षक प्रणव और शारीरिक शिक्षा विभाग के शिक्षक जगत पाल, नितिशा कपूर, सुधांशु चंदेल और अशोक कुमार के योगदान की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें