फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: पनीर में मिला खतरनाक सीसा, विभाग ने थमाया नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
खाद्य सुरक्षा विभाग ने पधर और कुफरी में भरे पांच सेंपल
विज्ञापन


मंडी। त्योहारी सीजन के मद्देनजर मिलावटखोरों के खिलाफ जिला खाद्य सुरक्षा विभाग ने शिकंजा कस दिया है। बुधवार को विभागीय टीम ने द्रंग क्षेत्र के पधर और कुफरी में करीब 6 दुकानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने बादाम, बेसन बर्फी (दो), खोया बर्फी, दूध और पनीर के कुल पांच सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे। मौके पर की गई जांच में पनीर का सैंपल मिस ब्रांडेड और अनसेफ पाया गया। जिसमें भारी धातु लैड (सीसा) की मात्रा अत्यधिक मिली है। लैड एक हानिकारक प्रदूषक और शरीर के लिए अत्यंत जहरीला तत्व है, जिसकी खाद्य पदार्थों में मौजूदगी पूरी तरह असुरक्षित है। सहायक आयुक्त एलडी ठाकुर ने बताया कि संबंधित कारोबारियों को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है। यदि संतोषजनक स्पष्टीकरण नहीं मिला, तो यह मामला आगामी कार्रवाई के लिए माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें