फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: इंस्पायर अवार्ड योजना में डैहर की छात्रा अक्षिता का चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। सुंदरनगर उपमंडल के तहत डैहर स्थित गोल्डविन इंटरनेशनल स्कूल की आठवीं कक्षा की छात्रा अक्षिता ने विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। अक्षिता का चयन इंस्पायर अवार्ड योजना के अंतर्गत आयोजित होने वाली जिला स्तरीय प्रदर्शनी के लिए हुआ है। इस उपलब्धि के तहत अक्षिता को अपने नवाचार (इनोवेटिव) प्रोजेक्ट को विकसित करने के लिए 10,000 की राशि भी स्वीकृत की गई है। प्रधानाचार्य पवना सोनी और चेयरमैन राज सोनी सहित समस्त स्टाफ सदस्यों ने अक्षिता को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें