सुंदरनगर (मंडी)। राजकीय उत्कृष्ट विद्यालय डैहर के छात्रों ने राज्य स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता में भाग लेकर प्रदेशभर में द्वितीय स्थान हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। कुल्लू जिले के निरमंड में हुई राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में डैहर स्कूल के अंडर-19 वर्ग के छात्रों में सांस्कृतिक और वाद्य यंत्र प्रतियोगिता में शानदार प्रस्तुति देकर द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। बुधवार को विद्यालय पहुंचने पर प्रधानाचार्य मीना गुप्ता सहित अन्य अध्यापकों ने विजेता छात्रों को हार पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया। समाज शास्त्र विषय की प्रवक्ता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी सुनीता हिमालयन ने बताया स्कूल के इन होनहार कलाकारों ने पहले खंड स्तर पर और इसके बाद जिला स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। इसके बाद कुल्लू के निरमंड में हुई राज्य स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता की वाद्य यंत्र स्पर्धा में दूसरा स्थान प्राप्त करके मंडी जिले का नाम प्रदेश भर में रोशन किया। इस मौके पर एसएमसी अध्यक्ष घनश्याम ठाकुर और स्कूल के समस्त शिक्षक वर्ग ने विजयी छात्रों को बधाई दी। संवाद