फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डडौर वार्ड को नगर परिषद से किया जाए बाहर : डॉ. सीताराम

Fri, 13 Jun 2025 12:05 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। हिमाचल किसान यूनियन जिला इकाई का प्रतिनिधिमंडल वीरवार को प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सीताराम वर्मा की अगुवाई में उपायुक्त मंडी से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने डडौर वार्ड नंबर नौ को नगर परिषद नेरचौक से बाहर कर पुन: पंचायत का दर्जा दिलाने की मांग रखी। सीताराम ने बताया कि इस मांग को लेकर डडौर के ग्रामीण कई बार एसडीएम बल्ह व जिला प्रशासन से गुहार लगा चुके हैं। प्रतिनिधिमंडल में शामिल देवी रूप सैनी ने चेताया कि यदि डडौर वार्ड को शीघ्र नगर परिषद नेरचौक दायरे से बाहर नहीं किया गया तो स्थानीय लोग आगामी सभी तरह के चुनावों का बहिष्कार करेंगे। जिसकी जिम्मेवारी प्रदेश सरकार, जिला व स्थानीय प्रशासन की रहेगी। प्रतिनिधिमंडल में स्थानीय निवासी मुनी लाल वालिया, अमी चंद, रिखी राम सहित अन्य किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें