फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: मां चतुर्भुजा, संतान दात्री सिमसा माता मंदिर में उमड़ी भीड़

Thu, 25 Sep 2025 06:47 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। शरद नवरात्र के तीसरे दिन आईटीआई जोगिंद्रनगर मां के जयकारों से गूंज उठा। विशेष पूजा अर्चना के साथ शांति हवन में सैकड़ों प्रशिक्षुओं ने पूर्णाहुति डाली। प्रशिक्षुओं ने भजन कीर्तन कर क्षेत्र और प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की। संस्थान की प्राचार्य नवीन कुमारी की अगुवाई में नवनिर्मित मंदिर में सरस्वती, विश्वकर्मा और गणेश की मूर्तियों की विधिवत स्थापना की गई। शरद नवरात्र पर बसाही धार में स्थित मां चतुर्भुजा और लडभड़ोल क्षेत्र की संतान दात्री मां सिमसा मंदिर में दर्शनों को लेकर श्रद्धालुओं का सैलाब देर शाम तक उमड़ा रहा। यहां पर मां की महिमा का गुणगान के साथ श्रद्धालुओं ने संतान प्राप्ति का आशीर्वाद मांगा। ऐतिहासिक मंदिर मां बंडेरी, स्यूरी और आशापुरी मंदिर में भी विशेष पूजा-अर्चना की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें