फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएससी नर्सिंग छात्रा से दो माह तक रेप

Fri, 06 Jan 2017 10:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
‌जिले के एक गांव की बीएससी नर्सिंग की प्रथम वर्ष की छात्रा ने अपने ही गांव के युवक पर नशीला पदार्थ खिलाकर दो माह तक दुराचार करने मामला दर्ज कराया है। अदालत के माध्यम से पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार पीड़ित छात्रा का कहना है कि वह गत 19 जुलाई को अपने कॉलेज बस से घर जा रही थी। इस दौरान उसके ही गांव का एक युवक भी उसी बस में बैठा था। युवक उसकी पास वाली सीट पर बैठा था। बस चलने के थोड़ी देर बाद आरोपी ने उसको एक केला खाने को दिया। लड़की ने वह केला खा लिया। जब वह अपने गांव पहुंची तो आरोपी युवक उसे रिश्तेदार के घर ले गया।

उसके बाद आरोपी ने लड़की से हल्फिया बयान के कागज पर हस्ताक्षर लेकर विवाह करने की बात कही। उसके बाद आरोपी युवक उसके साथ दो माह तक दुराचार करता रहा। जब वह उसके चंगुल से छूटी तो सारे मामले से अपनी मां को अवगत करवाया। परिजनों ने मंडी महिला थाना में शिकायत दर्ज करवाई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उसके बाद परिजनों ने अदालत के माध्यम से मामला दर्ज करवाया। डीएसपी सरकाघाट मदन धीमान ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें