फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगल में लकड़ी एकत्रित करने गई महिला पर गिरा पेड़, मौत

Wed, 18 Jan 2017 10:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सुंदरनगर (मंडी)।
विज्ञापन
विज्ञापन
 उपमंडल के डोलधार पंचायत में महिला पर पेड़ गिर गया। इससे उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार महिला जंगल में लकड़ी एकत्रित करने के लिए गई थी। इसी दौरान उस पर एक पेड़ गिर गया। जब काफी देर तक महिला घर वापस नहीं पहुंची तो परिवार के सदस्य उसकी तलाश में गए। जहां पर घायल अवस्था में मिली। जिसे उपचार के लिए सुंदरनगर के नागरिक चिकित्सालय में पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला की शिनाख्त सिल्हणु गांव निवासी चुहड़ी देवी पत्नी दयाराम के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है। तहसीलदार वेद प्रकाश ने बताया मृतका के परिजनों को फौरी राहत के रूप में दस हजार की राशि प्रदान की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें