फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता नेपाली कर्मचारी मृत मिला

Wed, 30 Mar 2016 10:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मंडी
विज्ञापन
मृत देहअ - फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन
क्षेत्र के एक हाइड्रो प्रोजेक्ट में कार्यरत लापता नेपाली कर्मचारी के बुधवार को ढांक में मृत मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर मौके पर करसोग पुलिस पहुंची और शव कब्जे में लिया। मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक हाइड्रो प्रोजेक्ट के मैनेजर राजकुमार ने करसोग पुलिस को सूचना दी कि उनका एक कर्मचारी करीब 150 फीट गहरी खाई में मृत हालत में मिला है।
विज्ञापन


पुलिस जांच में मृतक की पहचान पूर्ण थापा पुत्र राम बहादुर निवासी रामनगर धर्मशाला के रूप में हुई है। उक्त नेेपाली मूल का कर्मचारी 27 मार्च से लापता चल रहा था और उसके तीन साथी उसे तलाश रहे थे। मृतक प्रोजेक्ट में ट्रैक्टर चालक पद पर कार्यरत था। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया है। वीरवार को शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। इधर, एसएचओ करसोग सुनील कुमार ने बताया कि सीआरपीसी की धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच जारी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें