फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाल्मीकि कॉलोनी में मकान जलकर राख

Mon, 21 Nov 2016 10:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो , सुंदरनगर (मंडी)।
विज्ञापन
आग - फोटो : प्रतिकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
वाल्मीकि कॉलोनी में सोहनवीर का मकान सोमवार सुबह अचानक आग लगने से राख हो गया। आग से करीब दो लाख रुपये का सामान जल गया। लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया और फायर बिग्रेड को इसकी सूचना दी। लेकिन, जब तक आग पर काबू पाया गया, सामान जल चुका था।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सोहनवीर के घर से सोमवार सुबह करीब 10 बजे लोगों ने धुआं उठते देखा। उन्होंने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। इस दौरान सूचना मिलने पर फायर बिग्रेड भी मौके पर पहुंची। जब तक आग पर काबू पाया गया मकान में रखा सामान जलकर राख हो गया। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। फायर सर्विस अधिकारी दिनेश सागर के अनुसार अग्निकांड में कोई हताहत नहीं हुआ है। दमकल कर्मियों ने साथ लगते मकानों को आग की चपेट में आने से बचा लिया है।

तहसीलदार वेद प्रकाश के अनुसार प्रशासन की तरफ से पीड़ित परिवार को फौरी राहत के रूप में 10 हजार रुपये की राशि प्रदान की गई है। उन्होंने बताया हलका पटवारी को नुकसान की रिपोर्ट बनाकर जल्द देने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें