फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनदहाड़े मकान का ताला तोड़ चोरों ने उड़ाए हजारों के गहने

Wed, 05 Oct 2016 11:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाढू गांव में चोरों ने एक मकान में दिन दहाड़े ताला तोड़कर हजारों के गहने उड़ा ले गए। चोरी की वारदात से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


गोहर थाना में बाढू निवासी कांता देवी ने शिकायत दर्ज कर बताया कि बुधवार को दिन के समय जब वह घर से बाहर थी तो कुछ चोर उसके दरवाजे का ताला तोड़ घर में घुस गए। इस दौरान वह घर से सोने की एक जोड़ी झुमका, एक टीका और एक चाक उड़ा ले गए। दोपहर बाद जब वह घर आई तो मकान का ताला टूटा हुआ देखा। महिला ने बताया कि जब वह अंदर गई तो गहने गायब थे।

महिला के चिल्लाने पर परिवार के सदस्य और गांव के लोग वहां पहुंच गए। लोगों ने जब आसपास देखा तो चोर मौके पर से फरार हो गए थे। चोर करीब 60 हजार के गहने चुरा कर ले गए। ग्रामीणों ने चोरी की सूचना पुलिस को दी। उसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और महिला के बयान कलमबद्ध किए। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की मगर चोरों का कोई सुराग नहीं लगा। थाना प्रभारी चांद किशोर ने बताया कि पुलिस चोरों की वारदात की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें