फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुंदरनगर में बोलेरो लुढ़की, पांच लोग घायल

Thu, 21 Apr 2016 11:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय उच्च मार्ग मनाली-चंडीगढ़ पर वीरवार सुबह सुंदरनगर के शुकदेव वाटिका के पास एक बोलेरो अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इससे जीप में सवार तीन महिलाओं समेत पांच लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल चालक को सिविल अस्पताल से पीजीआई रेफर कर दिया गया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बोलेरो (एचपी49-8500) वीरवार सुबह मंडी की ओर जा रही थी। सुबह करीब पौने चार बजे कार जब शुकदेव वाटिका के पास पहुंची तो अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा गिरी। इस हादसे में औट निवासी राहुल (38), चालक राजेंद्र (65), प्रवीण कुमारी (37), श्रेष्ठा देवी (50) व नीलम कुमारी (50) घायल हो गई। बोलेरो में सवार तीन माह की मान्या और तीन वर्षीय अंशुल को खरोंच तक नहीं आई।

सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस ने मौके पर पहुंच कर घायलों को सिविल अस्पताल सुंदरनगर पहुंचाया। हादसे में गंभीर रूप से घायल चालक राजेंद्र कुमार की हालत ठीक न होने के कारण उसे पीजीआई रेफर कर दिया। इस हादसे में शिकार सभी व्यक्ति एक ही परिवार के है। सभी पंजाब से वापस अपने घर लौट रहे थे। डीएसपी सुंदरनगर संजीव भाटिया ने बताया कि चार घायलों का उपचार सिविल अस्पताल में चला हुआ है। जबकि एक को पीजीआई रेफर कर दिया गया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें