धर्मपुर, टिहरा और अवाहदेवी में ढाबों में घरेलू गैस सिलेंडर और बिना जांच के चिकन बेचने पर प्रशासन ने कार्रवाई की है। कार्रवाई से ढाबा मालिकों में हड़कंप है। एसडीएम धर्मपुर ने 8450 रुपये जुर्माना ठोका है। एसडीएम धर्मपुर किशोरी लाल और खाद्य आपूर्ति निरीक्षक पंकज शर्मा ने दुकानों और ढाबों का औचक निरीक्षण किया। चार ढाबों में घरेलू गैस सिलेंडर के इस्तेमाल पर कार्रवाई की। उन्होंने बिना जांच से चिकन बेचने पर भी जुर्माना ठोका है। सोमवार को एसडीएम कोर्ट धर्मपुर में ढाबा मालिकों की पेशी हुई। 8450 रुपये जुर्माना लगाया।
खाद्य आपूर्ति निरीक्षक पंकज शर्मा ने कहा कि नियमों की अवहेलना पर कार्रवाई अमल में लाई गई है। एसडीएम धर्मपुर किशोरी लाल ने बताया कि नियमों की अवहेलना बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिस दुकान में रेट लिस्ट नहीं होगी और जहां घरेलू सिलेंडर व्यावसायिक प्रयोग में लाया जाएगा, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।