सुंदरनगर के धनोटू में पंचायत प्रतिनिधियों, लोगों, सामाजिक जागरण मंच के कार्यकर्ताओं और कांग्रेस कमेटी के सचिव संजू डोगरा ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने महिला के साथ अश्लील हरकते करने के आरोपी एएसआई को बर्खास्त करने की मांग की। मंच के प्रदेशाध्यक्ष दर्शन लाल और एवं सुधार सभा के अध्यक्ष सिद्धू राम ने खतरबाड़ी की महिला से छेड़छाड़ के आरोपी एएसआई को हिरासत में लेने की मांग की है। उन्होंने प्रदेश सरकार व पुलिस विभाग के आला अधिकारियों से तत्काल कड़ी कार्रवाई करने का आग्रह किया।