फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

152 ग्राम चरस के साथ जाहू निवासी युवक गिरफ्तार

Mon, 02 Jan 2017 10:18 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला,  सुंदरनगर (मंडी)।
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर सुंदरनगर पुलिस ने नाके के दौरान एक व्यक्ति के पास से 152 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ कार्रवाई आरंभ कर दी है। जानकारी अनुसार सुंदरनगर पुलिस ने सोमवार सुबह पुंघ में नाका लगा रखा था। इस दौरान परिवहन निगम की मनाली से शिमला जा रही एक बस को जांच के लिए रोका। पुलिस ने बस में सवार जाहू निवासी राकेश कुमार के बैग की तलाशी तो उसमें 152 ग्राम चरस बरामद हुई। थाना प्रभारी लोकेंद्र नेगी ने बताया पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें