फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिवासलर में युवक की हत्या मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

Mon, 16 Jan 2017 10:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रिवालसर (मंडी)।
विज्ञापन
crime demo
विज्ञापन
 रिवालसर क्षेत्र की रियूर पंचायत के कुनालू नाले में थीना गांव के युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। गत आठ जनवरी को थीना गांव के युवक कमल देव (22) का कुनालू नाले के पास खेतों में शव मिला था। इस मामले में घौड गांव के युवक किशोरी लाल को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने आरोपी किशोरी के पास से मृतक का मोबाइल बरामद किया था। मामले की जांच कर रही पुलिस ने सोमवार को रियूर गांव के सुरेश कुमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक मंडी प्रेम कुमार ठाकुर ने बताया कि युवक की हत्या के मामले में एक और आरोपी सुरेश कुमार को गिरफ्तार किया गया है। जिसे मंगलवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें