फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक से चरस बरामद, पुलिस में केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पधर (मंडी)। पधर पुलिस ने नाके के दौरान एक युवक की तलाशी लेने पर उसके पास से 95 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस थाना के एएसआई चैन सिंह की अगुवाई में पुलिस ने एनएच-154 पर द्रंग के पास नाका लगा रखा था। इस दौरान शुक्रवार रात करीब 9.35 बजे बाइक नंबर एचपी-37डी (टी)-6455 को चेकिंग के लिए रोका गया। बाइक चालक के दस्तावेज चेक करने के बाद उसकी तलाशी की गई तो 95 ग्राम चरस बरामद हुई। आरोपी की पहचान रविन कुमार (27) पुत्र उत्तम चंद निवासी कनाइड (घरोपड़ा) डाकघर घियाना तहसील धर्मशाला जिला कांगड़ा के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है। मामले की जांच हेड कांस्टेबल मनोज कुमार कर रहे हैं। उपमंडलीय पुलिस अधीक्षक पधर मदनकांत शर्मा ने पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें