फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन की रिमांड पर भेजे चरस के आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। सवा किलो चरस के साथ पकड़े गए दोनों युवकों को अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी कोर्ट नंबर-1 सुंदरनगर विवेक खनाल की अदालत में शुक्रवार को पेश किया गया। आरोपियों से पूछताछ शेष रहने के कारण न्यायालय ने दोनों को तीन दिन की रिमांड पर भेज दिया है। सुंदरनगर पुलिस थाना के दल ने वीरवार को पुंघ हाईवे पर नाके के दौरान बाइक सवार दो युवकों से 1 किलो 306 ग्राम चरस बरामद की थी। शुक्रवार को दोनों को पुलिस ने स्थानीय न्यायालय में पेश किया। जहां से उन्हें तीन दिन के रिमांड पर भेज दिया गया। थाना प्रभारी गुरबचन सिंह ने आरोपियों का न्यायालय से रिमांड मिलने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आरोपी कहां से मादक पदार्थ लेकर आए थे, इसको लेकर भी पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें