महिला से मारपीट, घर में की तोड़फोड़
नगवाईं (मंडी)।
पुलिस थाना औट में एक महिला ने एक परिवार के लोगों पर उसके घर में आकर तोड़फोड़ करने और उसके साथ मारपीट करने का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता ने बताया कि 23 अप्रैल को जब वह अपने घर की छत पर मौजूद थी तो एक व्यक्ति परिवार सहित आया और उसकी छत की तोड़ फोड़ की और उसके साथ मारपीट की। इससे उसे चोटें आई हैं। इसके अलावा जान से मारने की भी धमकी दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।