फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करोड़ों की जमीन हथियाने पर वकील समेत 8 पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। जिले में बेटी को मोहरा बनाकर करोड़ों की संपत्ति हथियाने के आरोपों के चलते एक पिता और झूठे दस्तावेजों में उसका साथ देने वाले वकील, अर्जनमीश समेत आठ पर पुलिस ने धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है। पंजाब में रहने वाले आरोपी के एक बेटे की शिकायत पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है। प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस ने मामले में सभी आठ आरोपियों को एफआईआर में नामजद कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक शिकायतकर्ता का आरोप है कि उसके पिता और एक बुआ ने मिलकर उसके नाम की जमीन को धोखाधड़ी से बड़े भाई के नाम कर दिया है। शिकायतकर्ता का कहना है कि गुरु के निर्देशानुसार उसने पंजाब की एक युवती से शादी की। शादी के बाद उसे और उसकी पत्नी को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा। तंग आकर वह अपनी पत्नी के साथ पंजाब में रहने लगा और वहीं सेटल हो गया। सारी जमीन उसके दादा के नाम थी। 2015 में दादा का देहांत हो गया। मरने के बाद जमीन उसके पिता और बुआ के नाम हो गई। आरोप है कि उसका पिता सारी जमीन अपने बड़े बेटे के नाम करना चाहता था। आरोपी पिता ने बड़ी बुआ से उसकी जमीन अपने बड़े बेटे के नाम करने के लिए कहा। लेकिन, बड़ी बुआ नहीं मानी और उसने जमीन देने से यह कहते हुए मना कर दिया कि छोटे को क्या मिलेगा? आरोप है कि इसके बाद आरोपी पिता ने जमीन हथियाने का प्लान बनाया। तहसीलदार के समक्ष बड़ी बुआ की जगह दूसरी बुआ और बेटी को पेश कर जमीन हथिया ली। संबंधित कागजात एक वकील और अर्जनमीश की ओर से बनाए गए। साथ ही दो झूठे गवाह भी पेश किए गए।

आठ लोगों पर मुकदमा दर्ज : एसपी
एसपी मंडी गुरुदेव चंद ने कहा कि पुलिस ने शिकायत पर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में आठ लोगों के नाम एफआईआर में नामजद किए गए हैं। जिसमें शिकायतकर्ता के पिता, बड़े भाई, बड़ी बुआ की एक बेटी, छोटी बुआ, वकील और दो गवाह शामिल हैं। पुलिस मामले में गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें