फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

222 ग्राम चरस के साथ युवक धरा

विज्ञापन
विज्ञापन
222 ग्राम चरस के साथ पकड़ा युवक
विज्ञापन

पंडोह (मंडी)। पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान पंडोह में एक शख्स से 222 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पंडोह पुलिस चौकी के मुख्य आरक्षी जगदीश चंद टीम के साथ सरोआ लिंक मार्ग पर नाका लगाए हुए थे। आरोपी करीब सवा ग्यारह बजे पंडोह डैम की तरफ से पैदल पंडोह की तरफ आ रहा था। जिसने अपने दाहिने हाथ में एक सफेद रंग का बैग पकड़ा था और वह पुलिस को देखकर वापस पंडोह डैम की तरफ भागा। पुलिस ने आरोपी को कुछ ही दूरी पर पकड़ लिया। जिससे पुलिस को 222 ग्राम चरस बरामद हुई है। पुलिस ने आरोपी की पहचान अमन कुमार के रूप में की है। जिसकी उम्र 19 वर्ष है। मामले की पुष्टि पंडोह पुलिस चौकी प्रभारी किशोरी लाल ने की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें