फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोरता के पास 100 मीटर खाई में लुढ़की कार

विज्ञापन
विज्ञापन
करसोग (मंडी)। करसोग के सोरता के पास एक कार करीब 100 मीटर गहरी खाई में लुढ़क गई। हादसे में कार में सवार दोनों लोग घायल हुए हैं। इनमें से एक का उपचार नागरिक चिकित्सालय करसोग में चल रह है और दूसरे घायल की गंभीर हालत को देखते हुए उसे उपचार के लिए आईजीएमसी शिमला भेज दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार शनिवार देर रात कार में सवार दोनों व्यक्ति करसोग से मंडी जा रहे थे। सोरता के पास यह कार अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। घायलों को निजी वाहन से नागरिक चिकित्सालय करसोग लाया गया, जिसमें से एक घायल को आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया है। घायलों की पहचान मोहर सिंह पुत्र आत्मा राम गांव नोआ डाकघर करसोग और प्रेम सिंह पुत्र केशव राम गांव कानी मदला के रूप में हुई है। इसमें से प्रेम सिंह को आईजीएमसी शिमला भेजा गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। डीएसपी आरके राणा ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें