फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिस जिगर के टुकड़े को अपने खून से सींचा उसी ने चढ़ा दिया मौत की सूली

विज्ञापन
विज्ञापन
करसोग (मंडी)। जिस जिगर के टुकड़े को एक मां ने 20 साल तक सींचा उसी कपूत के हाथों मां को मिली मौत। बड़े बेटे सोमदत्त की इस करतूत से दिव्यांग पिता केशव राम का परिवार पूरी तरह से बिखर चुका है। तीन भाई बहनों का पालन पोषण कर बड़ा करने में लगी मां का साया उन्हीं के भाई की बदौलत छिन चुका है। पिता भी दिव्यांग हैं। ऐसे में मां पर ही पूरे परिवार की बड़ी जिम्मेदारी थी। कोलटी देवी एक मेहनतकश महिला होने के साथ परिवार के लिए काफी सजग थी। लेकिन, हत्यारोपी 20 साल के बेटे के सिर पर गुस्से और मानसिक परेशानी का भूत इस कदर सवार था कि उसने अपनी मां को ही मार डाला। रविवार को पोस्टमार्टम के दौरान पूरा परिवार सकते में था।
विज्ञापन

करसोग क्षेत्र में एक बेटे की ओर से मां का कत्ल करने की सनसनीखेज और शर्मसार करने वाली इस तरह की पहली वारदात है। हत्यारोपी का पिता केश्व राम जहां मनरेगा में काम करके अपना जीवन गुजर बसर कर रहा है। वहीं, बड़ी बहन सुनीता निजी काम करने के साथ साथ कंप्यूटर की ट्रेनिंग ले रही है। जबकि उससे छोटा लड़का यशपाल चुराग में काम करता है। छोटी लड़की प्रोमिला पांगणा में शिक्षा ग्रहण कर रही है। वहीं, हत्यारोपी सोमराज जमा दो करने के बाद कोई भी कार्य नहीं करता है। पिता ने कहा कि छोटा बेटा ही कोलटी देवी का अंतिम संस्कार करेगा।

बात-बात पर उठा लेता था दराती
हत्यारोपी के परिजनों ने बताया कि सोमराज गुस्से में रहता था। किसी की बात न मानना, सबसे मारपीट करना और मानसिक तौर से परेशान रहता था। जबकि, छोटी छोटी बात पर दराती उठा लेता था। कई बार उसने घर में भी झगड़े किए। वहीं, ग्रामीणों का कहना है कि अगर समय रहते इसकी जानकारी पुलिस को दी जाती तो शायद यह शर्मसार घटना न होती।
विज्ञापन


3 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा
करसोग (मंडी)। मां के हत्यारोपी बेटे सोमराज को पुलिस ने जेएमआईसी कोर्ट गोहर में रविवार को पेश किया। जहां से उसे 3 दिन के पुलिस रिमांड में भेजा गया है। वहीं, शव का पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। पुलिस ने शनिवार को आरोपी को उसी की मां के कत्ल के आरोप में पकड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें