फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक-कार की टक्कर पांच लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकाघाट (मंडी)। उपमंडल की भांवला-कलखर सड़क पर भांवला चौक के भोलूघाट मोड़ पर कार और ट्रक की टक्कर में कार में सवार पांच लोग घायल हो गए। कार ट्रक से टक्कर के बाद 20 फीट गहरी खाई में लुढ़क गई। जिससे कार में सवार सभी सवारों को हल्की चोटें लगी हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार ट्रक अपर भांवला से जाहू की ओर आ रहा था। जबकि, कार चालक भांवला की ओर जा रहा था। भोलू मोड़ के समीप पहुंचते ही कार और ट्रक की भिड़ंत हो गई। सड़क पर गश्त कर रहे पुलिस चौकी भांवला के जवानों ने कार गिरने की आवाज सुनी और वह घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने घायलों को निजी अस्पताल में दाखिल कर दिया। अस्पताल के डाक्टरों के अनुसार घायलों की हालत स्थिर है। घायलों में तीन महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं। डीएसपी मदन धीमान ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें