बगस्याड़ में बाइकों की टक्कर में दो जख्मी
मंडी। बगस्याड़ के पास दो बाइकों की आपस में टक्कर हो जाने से दोनों बाइक सवार घायल हो गए हैं। मामला पुलिस थाना गोहर में दर्ज हुुआ है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पंकेश पुत्र हेम राज निवासी गाडा डाकघर पंडोह तहसील सदर अपनी बाइक पर सवार होकर थुनाग जा रहा था, इसी दौरान एक अन्य मोटरसाइकिल बगस्याड़ की तरफ से आ रहा था, जिसे शेर सिंह पुत्र शरण दास निवासी गांव व डाकघर शिकावरी चला रहा था। इन दोनों टक्कर हो गई और दोनों सवार घायल हो गए। पुलिस अधीक्षक गुरदेव शर्मा ने मामले की पुष्टि की है।