फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अग्निशमन विभाग को फोन पर दी जा रही गालियां

विज्ञापन
टेलीफोन - फोटो : demo pic
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)।
विज्ञापन

हेलो, मैं करसोग से सुरेश बोल रहा हूं। तुम मुझे जानते नहीं, मैं तुम्हे देख लूंगा और उसके बाद गाली गलौज शुरू हो जाती है। पिछले दो दिनों से सुंदरनगर स्थित बीएसएल परियोजना के दावानल विभाग में इस तरह के फोन आ रहे हैं।

फोन भी एक-दो नहीं बल्कि तीन-चार सौ आ चुके हैं। इसके कारण दावानल विभाग के कर्मचारी परेशान हो गए हैं। उन्होंने बीएसएल थाना में इस बारे में शिकायत दे दी है। सुंदरनगर स्थित बीएसएल परियोजना के दावानल विभाग में बुधवार को करीब 153 बार फोन आया। इसमें मैं करसोग से सुरेश बोल रहा हूं, तुम मुझे नहीं जानते मैं तुम्हे देख लूंगा, कहने के बाद जो भी फोन उठाता है उसके साथ गाली गलौज शुरू हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीरवार को शाम के छह बजे तक 187 बार फोन आ चुके हैं। दावानल विभाग के कर्मचारी यह सोच कर बार-बार फोन उठा लेते है कि कहीं कोई अप्रिय घटना घटी है जिसके लिए दावानल की सहायता की जरूरत है। पुलिस ने जांच में पाया कि किसी ने फर्जी आईडी के माध्यम से मोबाइल का कनेक्शन ले रखा है। दावानल अधिकारी दिनेश सागर ने बताया बार-बार फर्जी नंबर से कॉल आ रही है। उन्होंने बताया कॉल करने वाला 98579-55781 नंबर का इस्तेमाल कर रहा है। डीएसपी तरणजीत सिंह ने कहा कि शिकायत आई है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें