जोगिंद्रनगर (मंडी)। जोगिंद्रनगर की धार्मिक स्थली बालकरूपी में लड़ाई-झगड़े के दौरान एक युवक लहूलुहान हो गया। शिकायत पर पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी संजीव शर्मा ने बताया कि जोगिंद्रनगर के मकडैना निवासी संतोष कुमार (37) ने पुलिस में बयान दर्ज कर तीन लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया है। घायल ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोप लगाया है कि सोमवार रात्रि जब वह अपनी बहन के घर से वापस आ रहा था तो बालकरूपी स्कूल के पास सुरेंद्र कुमार निवासी बालकरूपी, अरुण राव गांव टिकरू और देस राज निवासी बालकरूपी ने अचानक उसकी पिटाई कर दी। जिससे उसके सिर और मुंह पर चोटें आई हैं। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।